Connect with us

अपराध

पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला

Published

on

Loading...
Loading...

शाहगंज (जौनपुर)। नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित योगी नाथ तिराहे के पास कालिका कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक दंपती के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के रावतपुरा थाना क्षेत्र के मसेरन गांव निवासी रवीकांत (25) का विवाह आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सोम्माडीह गांव निवासी मनीषा (21) के साथ हुआ था। दोनों अपने परिवार के साथ शाहगंज में किराए के मकान में रह रहे थे।

ससुराल जाने को लेकर हुआ विवाद गुरुवार शाम को ससुराल (मध्य प्रदेश) जाने की बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रवीकांत ने आवेश में आकर मनीषा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ा भाई सुबाष मौके पर पहुंचा और उसने रवीकांत की पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मनीषा की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page