Connect with us

वाराणसी

पति के सामने महिला ने बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर रेलवे के पंचकोसी मार्ग पर स्थित चौखंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना में महिला ने अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ वहां मौजूद थी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के लक्ष्छीपुर रामेश्वर गांव निवासी अजीत कुमार अपनी पत्नी अनीता देवी (22 वर्ष) और तीन वर्षीय पुत्री दर्शना के साथ बाइक से भाऊपुर बाजार बेटी को दवा दिलाने आए थे। दवा लेने के बाद तीनों चौखंडी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने साथ बैठकर नाश्ता किया।

इसी दौरान अनीता देवी ने पति से कहा कि चौखंडी रेलवे स्टेशन के पास उसकी एक सहेली रहती है और वह उससे मिलना चाहती है। यह कहकर वह अपनी बेटी को लेकर दुकान से बाहर निकल गई। संयोग से उसी समय वाराणसी से भदोही की ओर जा रही सारनाथ एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। महिला ने अचानक अपनी बेटी के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अपनी आंखों के सामने घटना घटित होते देख पति अजीत कुमार मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि अजीत कुमार बाहर रहकर काम करता है और करीब दो महीने से गांव आया हुआ था। मृतका अनीता देवी का मायका जंसा थाना क्षेत्र के ही सत्तनपुर गांव में है।

Advertisement

सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस भदोही मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला द्वारा उठाए गए इस कदम के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page