वाराणसी
पति की धमकी से पत्नी परेशान, पुलिस ने शुरू की जांच
वाराणसी। शहर के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन खोजवा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उत्कर्ष पांडेय से विवाद है और पहले से ही प्राथमिकी दर्ज है। अब प्राथमिकी को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
बीते दिनों उसके पति ने उसे रास्ते में रोककर धमकी दी कि अगर प्राथमिकी वापस नहीं ली तो निजी तस्वीरें वायरल कर दूंगा। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Continue Reading
