Connect with us

गाजीपुर

पंपिंग सेट में करंट उतरने से किसान की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में सोमवार की भोर में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय शंकर सिंह यादव (54 वर्ष), पुत्र सूरज सिंह यादव अपने धान के खेत में पानी चलाने के लिए पंपिंग सेट का स्टार्टर ऑन कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही मरदह पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। घटना से गांव और परिवार में शोक का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page