Connect with us

मनोरंजन

न्यू ईयर पर सिर चढ़कर बोला ‘Dhurandhar’ का हैंगओवर, 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सुनामी

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। धुरंधर इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने नए साल के मौके पर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे कई बड़े कलाकारों से सजी इस फिल्म ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है।

नए साल के अवसर पर धुरंधर की कमाई में बंपर उछाल देखने को मिला है। 1 जनवरी 2026 को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार कारोबार किया। रिलीज के करीब एक महीना पूरा होने के बावजूद फिल्म का जादू अभी तक फीका नहीं पड़ा है।

28वें दिन बदला पूरा समीकरण
रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर ने अपनी मजबूत कहानी के दम पर दर्शकों के दिल जीते हैं। न्यू ईयर पर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शॉकिंग कलेक्शन दर्ज किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 28वें दिन धुरंधर ने 18 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया, जो पिछले तीन दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

Advertisement

इसके साथ ही भारत में धुरंधर की कुल कमाई 780 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है और वर्ल्डवाइड मिलाकर फिल्म ने 1,128 करोड़ का बिजनेस कर डाला।.इसी प्रदर्शन के चलते धुरंधर बॉलीवुड और वर्ष 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। बिजनेस के लिहाज से इस फिल्म ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया है, जिसे तोड़ पाना फिलहाल आने वाले कुछ वर्षों में बेहद मुश्किल माना जा रहा है।

लगातार डबल डिजिट में कमाई
धुरंधर की व्यावसायिक सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पिछले 28 दिनों से लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर उस कीर्तिमान के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जब कोई फिल्म रिलीज के पहले महीने में लगातार डबल डिजिट में कमाई दर्ज करने में सफल होती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page