Connect with us

अपराध

नौ बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

Published

on

Loading...
Loading...

कासगंज। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पानी भरे कुएं में फेंक दिया। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि महिला अपने नौ मासूम बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी 50 वर्षीय रतीराम नट अपनी पत्नी रीना और बच्चों के साथ करीब एक सप्ताह पहले भरगैन में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। बताया जा रहा है कि रीना के किसी हनीफ नामक युवक से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

सूत्रों के अनुसार, 17 जून की रात दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर तीखा झगड़ा हुआ। इसके अगले ही दिन यानी 18 जून की रात से रतीराम रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। 20 जून को रीना भी अचानक सभी बच्चों को छोड़कर प्रेमी हनीफ के साथ फरार हो गई।

21 जून को ईंट भट्ठे के पास राहगीरों ने बच्चों को अकेले रोते-बिलखते देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई। रतीराम के भाई अरविंद ने तत्काल पटियाली कोतवाली में रीना और हनीफ के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और हत्या की आशंका जताई।

Advertisement

22 जून की सुबह कस्बे में एक सुनसान पड़े भट्ठे के पास स्थित कुएं से तेज बदबू फैलने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अंदर झांक कर देखा, तो एक शव पानी में उल्टा तैरता मिला। सूचना मिलते ही एसएसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारतीय, सीओ संतोष कुमार, कोतवाल राम बकील सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान रतीराम नट के रूप में हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रतीराम के भाई अरविंद की तहरीर पर रीना और उसके प्रेमी हनीफ के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। उधर, मां-बाप से बेसहारा हुए नौ बच्चों को उनकी ननिहाल में परिजनों को सौंप दिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page