Connect with us

धर्म-कर्म

नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के गोला बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से सटे परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक अतुल कृष्ण शास्त्री द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 7 मार्च से 14 मार्च तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा और हरि इच्छा तक चलता रहेगा।

कार्यक्रम के पहले दिन माताओं-बहनों ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चियां और पुरुष शामिल हुए। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। कथा वाचक अतुल कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को विस्तार से बताते हुए भक्तों को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कथा के दौरान राम जन्म उत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मणी विवाह तथा होली उत्सव सहित विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्याम बाबा के भजन का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान कुसुम देवी व नंदलाल कसौधन ने व्यास पीठ और कथावाचक अतुल कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के अंतर्गत 07 मार्च 2026 दिन-शनिवार को प्रातः 08 बजे कलश यात्रा, श्री गणेशादि पूजन एवं श्रीमद भागवत महात्म्य का प्रथम दिवस संपन्न हुआ, जबकि 14 मार्च 2026 दिन-शनिवार को पूर्णाहुति हवन, प्रसाद वितरण, भण्डारा एवं प्रसाद भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page