Connect with us

मऊ

नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी, घोसी कोतवाली में दी गई तहरीर

Published

on

Loading...
Loading...

घोसी (मऊ)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बड़रांव निवासी पीसी राय ने घोसी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि आजमगढ़ जिले के पटवध कौतुक निवासी गौरव कुमार राय ने उनकी बहु को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले में दो लाख रुपये ले लिए।

Loading...

पीसी राय ने बताया कि गौरव ने उन्हें विश्वास में लेकर कई दस्तावेज भी लिए और फिर लंबे समय तक समय टालता रहा। जब पीसी राय ने पैसे वापस मांगे तो गौरव ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने न्याय की उम्मीद में घोसी कोतवाली का रुख किया।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page