Connect with us

चन्दौली

नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। महाकुंभ प्रयागराज से वापसी को लेकर रेलवे व सड़क यातायात पर पैनी नजर रखी जा रही है। ट्रेनों से उतर कर गंतव्य को जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सवारी वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। सतर्कता के साथ सड़क व रेल परिचालन किया जा रहा है।

रेलवे, पुलिस प्रशासन समन्वय बनाकर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा में जुटी हैं। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौटने वालों से बुधवार को डीडीयू स्टेशन पटा रहा। देर शाम तक दस हजार से ज्यादा यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रयागराज की ओर से आने वाली ट्रेनें भी यात्रियों से भरी रहीं। यात्रियों को सुरक्षित ढंग से ट्रेनों में सवार कराने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के अलावा वाणिज्य विभाग के अधिकारी जुटे रहे।

Loading...

लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए यार्ड पोस्ट सहित अन्य स्थानों पर आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जीआरपी के साथ ही पीएसी और मुगलसराय व अलीनगर पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्रयागराज से वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वाणिज्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी सहयोग के लिए लगाया गया है।

हालांकि अभी भी प्रयागराज जाने वाले ट्रेनों में भीड़ रह रही है। सुबह से ही प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। यात्रियों को सुरिक्षत ढंग से ट्रेनों में सवार कराने के लिए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीएसजी एनके मिश्र, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव, अक्षय कुमार आदि टीम के साथ जुटे रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page