Connect with us

पूर्वांचल

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उत्तर प्रदेश) की बैठक संपन्न

Published

on

मड़िहान तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन

मड़िहान (मिर्जापुर)। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तर प्रदेश की बैठक शनिवार को मड़िहान बाजार स्थित राष्ट्रीय सहारा के संवाददाता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष व महामंत्री मनीष ने की, जिसमें तहसील मड़िहान इकाई की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

गहन विचार-विमर्श के बाद हुआ चयन:
संगठन के पूर्व तहसील अध्यक्ष संत कुमार की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ विचार-विमर्श कर मड़िहान तहसील इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में कलमकारों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: बिनोद कुमार मोदनवाल

Advertisement

उपाध्यक्ष: श्याम केशरी

कोषाध्यक्ष: टी.एन. विश्वकर्मा

संगठन मंत्री: सुमित सोनी

कार्यकारिणी सदस्य: सुनील गुप्ता, शनि पटेल


नव निर्वाचित अध्यक्ष बिनोद कुमार मोदनवाल और अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन के लक्ष्यों को लेकर दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक का संचालन संगठन मंत्री सुमित सोनी ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page