मऊ
नेत्र शिविर में 40 बस चालकों और परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Loading...
Loading...
दोहरीघाट (मऊ) (जयदेश)। मंगलवार को डिपो परिसर में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें परिवहन निगम के 40 बस चालकों और परिचालकों का नेत्र और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में परीक्षण के दौरान जिन चालकों को कम दिखाई देने जैसी समस्याएं पाई गईं उन्हें आवश्यक परामर्श और इलाज की सलाह दी गई।
Loading...
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गोवर्धन पांडे ने बताया कि बस चालक और परिचालक यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होते हैं इसलिए उनकी आंखों की जांच हर छह महीने में एक बार अवश्य करानी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. गोवर्धन पांडेय, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. बृजेश राय और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
Continue Reading
