Connect with us

मिर्ज़ापुर

नेत्र चिकित्सालय के प्रथम तल पर बनेगा डीआईसी सेंटर, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिले के बच्चों और गरीब तबके के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अटके डीआईसी सेंटर को लेकर अब जिलाधिकारी और मंडलायुक्त ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं। यह सेंटर अब नेत्र चिकित्सालय के प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह प्रस्ताव पहले ही रखा गया था, लेकिन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने स्थान की कमी का हवाला देते हुए इसे रोक दिया था। जबकि अस्पताल की चौथी मंजिल अब भी खाली पड़ी है और नेत्र चिकित्सालय में पर्याप्त जगह मौजूद है।

Loading...

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस सेंटर की स्थापना का निर्णय केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों के बाद लिया गया है। डीआईसी सेंटर के शुरू होने से अब जिले के मरीजों को इलाज के लिए कानपुर या अलीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही मिर्जापुर के अलावा आसपास के पांच अन्य जिलों के मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।

यह भी उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने 10 मई को पत्र जारी कर सेंटर के निर्माण पर आपत्ति जताई थी। अब जब प्रशासन की ओर से मंजूरी मिल चुकी है, तो यह सवाल भी खड़ा होता है कि जब स्थान उपलब्ध था, तो निर्माण में आपत्ति क्यों जताई गई। यह प्रश्न अब भी अनुत्तरित है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page