शिक्षा
नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों से सराबोर रहा गुरुकुलम स्कूल का होली समारोह
पीडीडीयू नगर। द गुरुकुलम स्कूल, वाराणसी में होली उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंगत के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे परिधानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उल्लासपूर्ण वातावरण से सराबोर नजर आया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका मुखर्जी के निर्देशन एवं प्रबंधन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। सभी विभागाध्यक्षों के समन्वय से विभिन्न विभागों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नृत्य विभाग की प्रस्तुति रही। कला एवं नृत्य विभाग के आशुतोष सर ने होली पर आधारित पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
संगीत विभाग द्वारा होली गीतों की मधुर प्रस्तुति दी गई, वहीं अन्य विभागों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव में चार चांद लगाए। शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
निर्धारित समयानुसार कार्यक्रम का समापन विद्यालय की समन्वयक मृदुला राय व सविता दास के सम्बोधन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
