Connect with us

वाराणसी

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के बारे में किया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जामुराद (वाराणसी)। विश्व ज्योति जनसंचार समिति के नाट्यदल प्रेरणा कला मंच के तत्वाधान में तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के सहयोग से मिर्जामुराद में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता विषय पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रेरणा कला मंच के कलाकारों द्वारा सामाजिक संदेश से भरपूर नाटक “डाल-डाल पर जान” का प्रभावशाली मंचन किया गया।नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को पर्यावरण प्रदूषण के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं तथा स्वच्छता की कमी से फैलने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने संदेश दिया कि यदि हम अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और पेड़-पौधों व प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें तो स्वस्थ और सुरक्षित जीवन संभव है।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नाटक को बड़े ध्यान और उत्साह के साथ देखा तथा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page