Connect with us

मिर्ज़ापुर

नीट परीक्षा में रैकरी गांव की अनुराधा गौतम ने हासिल की बड़ी सफलता

Published

on

Loading...
Loading...

कलवारी (मिर्जापुर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रैकरी की बेटी अनुराधा गौतम ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। अनुराधा, धर्मेंद्र भारती (धनराज) की पुत्री हैं। उन्होंने दिन में 4 से 6 घंटे की नियमित पढ़ाई से इस कठिन परीक्षा को पास किया।

Loading...

उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 4 तक रैकरी स्थित राधेश्याम आगवेंद्र इंटर कॉलेज से हुई, इसके बाद कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई उन्होंने मड़िहान स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने सीधे नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अनुराधा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page