Connect with us

गाजीपुर

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर) जयदेश। अपना हेल्थ केयर क्लिनिक की ओर से फतेहपुर अटेवा गांव में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 150 मरीजों की मुफ्त जांच और इलाज किया गया।  क्षेत्रिय मरीजों ने अपने-अपने रोगों की जांच के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिये। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका निःशुल्क उपचार किया गया।

इस शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर और महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों का इलाज सुचारू रूप से किया गया। खासतौर पर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें आसानी से जांच, इलाज और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें।

इस मौके पर डॉ. नूरी अहमदी ने बताया कि गांवों में बढ़ती बीमारियों और संभावित महामारी को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है, जिससे हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, स्वच्छता बनाए रखे और समय पर इलाज कराए।

उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर हर महीने प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित किए जाएंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।

Advertisement

इस कार्यक्रम में डॉ. इश्तियाक अहमद, मोहम्मद शकेब, मोहम्मद अज़फर, मोहम्मद इश्तियाक (कंपू), डॉ. नदीम अशरफ (संस्थापक), डॉ. पाठक जी (जनरल फिजीशियन), नैय्यर, लियाकत अली, रुखसार (स्टाफ नर्स)  सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह शिविर बेहद सफल और सराहनीय रहा। आठवां गांव के कमालू भाई, कादिर ने इस शिविर  में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page