Connect with us

मऊ

नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जनपद मऊ के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों ने मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के बीच नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष पहल की। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के बीच सशक्तिकरण और विश्वास का माहौल बनाना है।

पुलिस ने महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, यूपी-112, 1076 के बारे में जानकारी दी।

साथ ही, उन्हें बताया गया कि किसी भी कठिन स्थिति में ये हेल्पलाइन नंबर तुरंत कॉल करने के लिए उपयोग करें। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने और कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page