Connect with us

पूर्वांचल

नायब तहसीलदार ने अवैध अतिक्रमण करने वालों पर चलाया बुलडोजर

Published

on

Loading...
Loading...

उप जिला अधिकारी जखनिया के आदेशों का शांति व्यवस्था के लिए नहीं पहुंची जंगीपुर पुलिस।

जंगीपुर (गाजीपुर) थाना जंगीपुर अंतर्गत ग्राम सभा दयालपुर की जहां पर राजस्व टीम के द्वारा उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्देश का अनुपालन करते हुए नायब तहसीलदार मनिहारी रवि रजन के नेतृत्व में खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण खाली कराया गया।जिस पर दोनों पक्षों की सहमति भी रही लेकिन नायब तहसीलदार मनिहारी रवि रंजन ने बताया कि संबंधित मामले में उपजिला अधिकारी जखनिया के द्वारा थाना अध्यक्ष जंगीपुर को यह निर्देश दिया गया की सीमांकन के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Loading...

जंगीपुर पुलिस को कई बार सूचना दिया गया। लेकिन मौके पर नहीं आए अगर किसी प्रकार की कोई दुघर्टना हों जाता तो जिम्मेदार कौन होता। देखा जाए तो एक तरफ जहां नायब तहसीलदार रवि रंजन के द्वारा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाती है और अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं रहती है। लेकिन इस तरह से जंगीपुर पुलिस का गैर जिम्मेदाराना हरकत सही नहीं है।

मामले के संबंध में थाना प्रभारी जंगीपुर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके संदर्भ में जंगीपुर प्रभारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस परीक्षा केंद्र ड्यूटी मैं ब्रीफ के लिए पुलिस बल को लगाया गया है ।जिसके कारण हमारे पास पुलिस की कमी थी । लेकिन वही नायब तहसीलदार रंजन ने बताया की जंगीपुर थाना के द्वारा यह दूसरी घटना है, जिसमें पुलिस द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page