Connect with us

वाराणसी

नाबालिग को भगाने वाला युवक पुलिस के चढ़ा हत्थे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

घटना के संबंध में नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च की रात लगभग 12 बजे घर के सभी सदस्य सो गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शशांक पाल उनके घर में घुस आया और उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ भगा ले गया। रात करीब 3 बजे जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। कई दिनों तक तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने सारनाथ पुलिस से शिकायत की।

Loading...

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी और नाबालिग दूसरे शहर की ओर भाग गए हैं। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरीदपुर अंडरपास के पास से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी शशांक पाल, पुत्र रामजतन पाल, निवासी नई बाजार पतेरवां को गिरफ्तार कर लिया।

कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुज शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था और पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page