Connect with us

गोरखपुर

नाबालिग को बनाया मोहरा, माता-पिता के शक से बची जान, आरोपी धमकी देकर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गांव के ही एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर 15 वर्षीय किशोरी को खतरनाक साजिश में शामिल कराया। आरोप है कि युवक के कहने पर किशोरी प्रतिदिन अपने माता-पिता के खाने में दवा मिलाती थी, ताकि वे रात में गहरी नींद में चले जाएं और वह चुपचाप घर से निकलकर उससे मिलने जा सके।

परिजनों के अनुसार किशोरी के व्यवहार में बदलाव और रात-रात भर घर से गायब रहने पर उन्हें शक हुआ। संदेह के चलते एक दिन माता-पिता ने भोजन नहीं किया। उसी रात किशोरी जब घर से बाहर निकलकर युवक से मिलने जा रही थी, तभी पिता ने उसका पीछा किया और आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया। खुद को घिरता देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

Loading...

मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी वीरू निषाद पुत्र छोटेलाल के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को मोबाइल फोन देकर बातचीत शुरू की थी और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने रात में मिलने के लिए माता-पिता को बेहोश करने की साजिश रची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page