Connect with us

बलिया

नहर मार्ग की बदहाली से लोग बेहाल, छात्र और मरीज हो रहे परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

सिकन्दरपुर (बलिया)। थाना नहर मार्ग की जर्जर हालत ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी मार्ग पर स्थित गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज और पीडी कॉलेज जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के अलावा कई अस्पताल भी मौजूद हैं, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र और मरीजों की आवाजाही होती है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि छोटे-छोटे बच्चे चलते वक्त गड्ढों में गिर जाते हैं।

क्षेत्रवासी बताते हैं कि सड़क को निर्माण के नाम पर खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। बरसात के इस मौसम में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार इस ओर कोई ध्यान दे रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वादे करते हैं और चुनाव जीतने के बाद सभी वादे भूल जाते हैं।

Loading...

मालीपुर से सिकन्दरपुर तक का यह नहर मार्ग विधानसभा क्षेत्र की जीवन रेखा है, लेकिन इसकी अनदेखी शासन-प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर करती है। समाजसेवी डॉ. उमेश चंद ने बताया कि वह उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराएंगे और यह मांग रखेंगे कि इस मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page