अपराध
नशीला प्रसाद खिला शोषण करने वाला आश्रम संचालक गिरफ्तार
वाराणसी की शिवपुर पुलिस ने शुक्रवार को वीडीए कॉलोनी सेंट्रल जेल के पास से दुष्कर्म के आरोपी आश्रम संचालक चंद्रभूषण को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता का कहना है कि चंद्रभूषण, भेलूपुर के कबीरनगर कॉलोनी का निवासी है, लक्ष्मणपुर में किराये के मकान में एक आध्यात्मिक आश्रम संचालित करता था। इस आश्रम में योग और ध्यान के बहाने महिलाओं को फंसाया जाता था।
पीड़िता के अनुसार, आश्रम में योग और ध्यान के दौरान उसे नशीला प्रसाद दिया गया, जिसके बाद चंद्रभूषण ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण किया गया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और चंद्रभूषण को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब अन्य संभावित पीड़िताओं की तलाश में जुटी है और मामले की पूरी जांच कर रही है।
