Connect with us

मिर्ज़ापुर

नवागत मंडलायुक्त ने संभाला कार्यभार

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। विंध्याचल मंडल के नवनियुक्त मण्डलायुक्त, बालकृष्ण त्रिपाठी ने शनिवार को आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने से पूर्व, मण्डलायुक्त ने 10 जनवरी 2025 को सांयकाल विंध्याचल धाम जाकर माता विंध्यवासिनी का विधिपूर्वक दर्शन-पूजन किया।

आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर मण्डलायुक्त को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मण्डलायुक्त ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि महाकुंभ मेला, 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले की तैयारियों के तहत होल्डिंग एरिया, घाटों की सफाई, और पानी के अंदर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी के साथ की गई वार्ता का भी उल्लेख करते हुए बताया कि मेले के लिए फील्ड में भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने आगे बताया कि उनकी प्राथमिकता राज्य सरकार की नीतियों के तहत “जीरो पावर्टी” योजना है, जिसे मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक गांव के गरीब लोगों को लाभान्वित करना है, ताकि उन्हें गरीबी से उबारा जा सके। इसके अलावा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और सोलर ऊर्जा योजना के तहत भी कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में, मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय में मण्डलीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, अपर आयुक्त न्यायिक आशीष मिश्रा, और अन्य मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page