Connect with us

वाराणसी

नये नगर आयुक्त शिपू गिरी ने किया कार्यभार ग्रहण

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: नव नियुक्त नगर आयुक्त शिपू गिरी ने आज पूर्वान्ह 12 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नगर निगम के सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। उपस्थित पत्रकार बन्धुओं एवं छायाकारों के साथ वार्ता में 2017 बैच के आई0ए0एस0 आधिकारी तथा नगर आयुक्त शिपू गिरी ने बताया कि वाराणसी शहर में आगामी होने वाले जी-20 सम्मेलन, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023, वाराणसी नगर की बेहतर साफ सफाई, भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना तथा मुख्यमंत्री आई0जी0आर0एस0 संदर्भ एवं विभिन्न पटलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उसके बाद नगर आयुक्त ने नगर निगम मुख्यालय भवन में भ्रमण किया गया तथा विभिन्न विभागों की जानकारी प्राप्त की गयी। उसके बाद नगर आयुक्त द्वारा काशी इन्टीग्रेटेड कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया गया तथा किये जा रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की गयी। नगर आयुक्त शिपू गिरी आज सुबह वाराणसी पहुॅचे, सर्वप्रथम श्री काल भैरव मंदिर एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के पश्चात नगर निगम मुख्यालय पहुॅच कर कार्यभार ग्रहण किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page