Connect with us

वाराणसी

नम्रता चौरसिया को उपभोक्ता सहकारी संघ में राज्यमंत्री दर्जा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Published

on

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया को उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड की प्रबंध समिति में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण मनोनयन से वाराणसी और काशी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

नम्रता चौरसिया के मनोनयन पर काशी क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया।

भाजपा के नवरतन राठी, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय, अशोक पटेल, राहुल सिंह, कुसुम पटेल, विनोद गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अशोक पांडेय, साधना वेदांती, डॉ. गीता शास्त्री, अनीशा शाही, नेहा कक्कड़ और प्रीति पुरोहित ने भी नम्रता चौरसिया को बधाई देते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

नम्रता चौरसिया की यह नियुक्ति न केवल भाजपा संगठन के प्रति उनके समर्पण और कार्यकुशलता का सम्मान है, बल्कि महिलाओं को निर्णयात्मक भूमिका में प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम संदेश भी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page