Connect with us

वाराणसी

नमो घाट पर बनेगा पुलिस बूथ, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गुरुवार को नमो घाट का निरीक्षण में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ पुलिस बूथ बनवाने के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र लिखने निर्देश दिया। उन्होंने कब्जाधारियों और नावों को घाट से हटाने का निर्देश दिया।

Loading...

निरीक्षण में पता चला कि नाविक भैंसासुर घाट का उपयोग नाव बनाने और मरम्मत के लिए कर रहे हैं। साथ ही, गंगा का जलस्तर बढ़ने पर नावें घाट की रेलिंग से टकरा जाती हैं। इससे घाट की रेलिंग/ग्रेनाइट क्षतिग्रस्त हो रही हैं। स्थानीय विक्रेताओं के भी कब्जे की जानकारी मिली। नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन डीलक्स टॉयलेट को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने को कहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page