Connect with us

गाजीपुर

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कंबल वितरण व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

दिलदारनगर (गाजीपुर)। कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को नपं अध्यक्ष अविनाश जयसवाल ने अपने आवास पर कंबल वितरण एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय तथा तहसीलदार सेवराई सुनील कुमार ने फीता काटकर और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर किया।

आशा अश्वि हॉस्पिटल की ओर से लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में करीब 450 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर पारस नाथ राय ने नगर पंचायत द्वारा ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसे जनहितकारी कार्य की सराहना की।

Loading...

कार्यक्रम में विष्णु सिंह, अमित यादव, शुभम श्रीवास्तव, मिथलेश यादव, तबरेज अंसारी, शमशाद खां, सत्यनारायण वर्मा, भगवान शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page