Connect with us

वाराणसी

नगर निगम वाराणसी द्वारा फागिंग की कार्यवाही जारी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सब जोन खोजवा में माधव मार्केट से नगवा चौराहा, माननीय पार्षद रविंद्र सिंह के आवास व रोड प्राइमरी स्कूल संत रविदास गेट एवं अंदर पार्क के चारों तरफ एवं नाला वाली गली घाट तक, वापस नगवा रोड से हनुमान मंदिर घाट, यादव बस्ती एवं पंडाल वापसी अस्सी घाट, अस्सी चौराहा, रविंद्रपुरी कॉलोनी शुक्ला चौराहा, एवं आसपास के क्षेत्रों में फागिंग कार्य कराया गया।
संक्रामक अनुभाग द्वारा।

Loading...

वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन पर नगर निगम द्वारा वाटर स्प्रिंकलर से मुख्य रोड पर कराए गए कार्य जैसे तिलक मूर्ति से प्रारंभ होकर रथयात्रा, गुरूबाग, कमच्छा, भेलूपुर, रविंद्रपुरी बिरहा से लंका थाना के आगे से नगवा 80 रोड से रविदास पार्क होते हुए वापस उसी रोड से सिगरा रुद्राक्ष, सिगरा रुद्राक्ष पटेल चौराहा फिर वापस रुद्रा तक पानी का छिड़काव एवं फागिंग कराया गया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एन पी सिंह के द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 12 नवंबर को
सबजोन, सारनाथ, सिगरा , खोजवा ग्रामीण, सारनाथ ग्रामीण, फर्स्ट राउंड तथा सेकंड राउंड सब जोन भेलूपुर, खोजवा , शिवपुर ग्रामीण, आदमपुर ग्रामीण तथा फर्स्ट राउंड तथा सेकंड राउंड सब जोन शिवपुर, सबजोन, नगवा ग्रामीण, फर्स्ट राउंड तथा सेकंड राउंड सब जोन नदेसर, सब जोन जेतपुरा सेकंड राउंड सब जोन नगवा, डीएलडब्ल्यू तथा फर्स्ट राउंड तथा सेकंड राउंड सब जोन दशा दशाश्वमेश जोन में फागिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जायेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page