Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य के के नेतृत्व में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव तथा उनकी टीम के साथ मिल कर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से साजन तिराहा होते हुए मल्दहिया, मरि माई मंदिर. आंध्रा पुल होते हुए नदेसर तक तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :-
उपरोक्त पूरे इलाके में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l मार्ग में जितने भी वेंडर मार्ग को अवरुद्ध कर सड़क पर वेंडिंग कर रहे थे सभी को सड़क से हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l मार्ग में जितने भी दुकानदारों द्वारा अवैध अवैध तिरपाल /पन्नी बाँधा गया था सभी को खुलवा दिया गया l जोनल अधिकारी वरुणा पर जोन संजय तिवारी के नेत्रित्व में भोजुवीर स्थित जंगम बाड़ी मठ के पास से प्राप्त शिकायत को निस्तारित लिया गया Iसंभव दिवस को शिव पुर हगात पुर क्षेत्र से प्राप्त शिकायत के निस्तारण हेतु जोनल अधिकारी वरुणा पर जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में मौके पर पहुँच जोनल अधिकारी द्वारा मौके का निरिक्षण कर आवश्यक करवाई किया गया Iआवास विकास कालोनी दौलत पुर क्षेत्र से प्राप्त शिकायत जो की पूर्व में प्रवर्तन दल द्वारा निस्तारित किया गया था दोबारा शिकायत मिलने पर जोनल अधिकारी वरुणा पर जोन संजय तिवारी द्वारा मौके पर पहुँच शिकायत को निस्तारित किया गया Iजोनल अधिकारी भेलूपुर जोन जे के आनंद और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट अमरनाथ द्विवेदी, संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस बल के सहयोग से लंका और दुर्गाकुंड के भोगाबीर, मानस नगर, कबीर नगर, दीनदयाल नगर कालोनी क्षेत्रों में अवैध पशु पालन / डेयरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 22 पशु जब्त कर कांजी हाउस मेजा गया।उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान मार्ग में अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया साथ ही कुछ को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि प्लास्टिक अतिक्रमण – 3,500/- कुल योग रू. 3,500 मात्र /- वसूला गया|

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page