Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा पारित जी-20 की तैयारी के तहत अतिक्रमण अभियानों के आदेश के क्रम में अपर नगर आयुक्त नगर निगम सुमित कुमार द्वारा प्राप्त निर्देश से जोनल अधिकारी दशाश्वमेध जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में कर्नल राघवेंद्र नाथ मौर्य, प्रभारी प्रवर्तन दल व दल, अतिक्रमण निरीक्षक श्री संजय श्रीवास्तव तथा उनकी टीम के साथ यातायात पुलिस उप निरीक्षक बसंत कुमार तथा पुलिस QRT के सहयोग से सिगरा से लेकर गोदौलिया तक तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित है :-

पूरे मार्ग में सड़क और पटरी पर अवैध रूप से मार्ग अवरुद्ध कर वेंडिंग कर रहे वेंडरों को हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l

पूरे मार्ग में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान सड़क और पटरी से हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l

टिन शेड/होर्डिंग लगाये हए दुकानदारों को भी व्यक्तिगत रूप से और सार्वजनिक घोषणा कर हटवाया/जब्त किया गयाI

भारत होटल के सामने सड़क पर जनरेटर रखकर रोड पर अतिक्रमण किया गया था जिस पर जुर्माना लगाया गया और स्वयं से हटाने के लिए 1 दिन का समय दिया गया।

Advertisement

अभियान के दौरान मोमो काउंटर, टेबल कुर्सी और बैंच ज़ब्त किया गया। लगभग दो गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त किया गया।
कमांड सेंटर से प्राप्त शिकायत शिव नगर कॉलोनी पांडेपुर कॉलोनी के रोड पर अतिक्रमण को अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर दीवार को ढहा दिया गया।
कमांड सेंटर से प्राप्त शिकायत आवास विकास कालोनी पांडेयपुर में नाली के ऊपर अतिक्रमण को अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर नाली के ऊपर बनी दीवाल को ढहा दिया गया।

महापौर के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर पुलिस बल के साथ मिलकर नगर निगम कार्यालय के बाहर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया।

जोनल अधिकारी प्रमिता सिंह, वरुनापर जोन, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट अमरनाथ द्विवेदी, प्रवर्तन दल, पांडेयपुर पुलिस चौकी से पुलिस बल के सहयोग से पशु अभियान नई बस्ती, पांडेपुर में चलाया गया। कुल 11 गाए ज़ब्त कर काजी हाउस भेजा गया। कुल जुर्माना राशि रुपया 1,000 वसूला गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page