वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला गया जुर्माना
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से सूचना के आधार पर सुबह 05:00 कबीर चौरा स्थित जालपा देवी क्षेत्र में सुबोध प्लास्टिक नामक व्यापारी के गोदाम पर छापेमारी कर 135 बोरे प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर लिया गया साथ ही व्यापारी और ट्रांसपोर्टर दोनों को जुर्माना भी किया गया l मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन के दृष्टिगत प्रस्तावित सभी मार्गों पर भ्रमण कर घोषणा करते हुए पूरे इलाके की सड़क और पटरी खाली करवाया गया l उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया साथ ही कुछ को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 54,800 रू. वसूला गया।
