Connect with us

वाराणसी

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला गया जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से कमांड सेंटर से प्राप्त शिकायत (कुंती विहार कॉलोनी सारंग तालाब में रोड पर अतिक्रमण के सम्बंध में) के निस्तारण हेतु अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ मौके पर पहुंचकर प्रकरण को निस्तारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन के दृष्टिगत प्रस्तावित सभी मार्गों,
सिगरा से साजन तिराहा, मल्दहिया, तेलीया बाग, चौका घाट, मकबूल आलम मार्ग से पुलिस लाइन तिराहा, कचहरी, सर्किट हाउस, भोजुवीर तिराहा, संत अतुलानन्द विद्यालय, हरहुआं, चांद मारी, भोजुवीर, पुलिस लाइन तिराहा, चौका घाट, लहर तारा, मंडुआ डीह, ककरमत्ता, भिखारी पुर तिराहा, सुंदर पुर, नारियां, लंका, संत रविदास पार्क होते हुए संत रविदास घाट तक। उपरोक्त पूरे मार्ग में घोषणा करते हुए सड़क और पटरी से तमाम प्रकार का अतिक्रमण हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया l अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जुर्माना किया गया और लगभग 02 गाड़ी अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया साथ ही पूरे क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर सभी को जुर्माना भी किया गया l कुल जुर्माना राशि 18,900 रू. वसूला गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page