Connect with us

अपराध

नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अभियान, अवैध रूप से रखे गुमटी व कुछ अन्य सामान ज़ब्त

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालनार्थ से अपर नगर आयुक्त द्वितीय राजीव कुमार राय द्वारा प्राप्त निर्देश का अनुपालन करते हुए कैंट रेल्वे स्टेशन के सामने मार्ग पर अत्याधिक अतिक्रमण और जाम की समस्या के दृष्टिगत प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य द्वारा रेलवे पुलिस और ट्राफिक पुलिस से समन्वय स्थापित कर रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर निवास मिश्रा और उनकी टीम तथा ट्राफिक पुलिस के टी आई राघवेन्द्र और उनकी टीम के सहयोग से अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के साथ कैंट रेल्वे स्टेशन के सामने नेहरू मार्केट से रोड वेज बस स्टैंड और बस स्टैंड से नेहरू मार्केट तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाते हुए सड़क और पटरी से तमाम वेंडरों को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया इसी दौरान स्टेशन के सामने ही अवैध बस स्टैंड संचालन करने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दिया गया कि मार्ग पर रह कर स्टैंड का संचालन ना करें अन्यथा कानूनी कार्रवाई किया जाएगा l
उपरोक्त अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखे गुमटी व कुछ अन्य सामान ज़ब्त कर लिया गया वहीं ट्राफिक पुलिस द्वारा अवैध रूप से और बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहनों चालान भी किया गया l
नमो घाट मंदिर समिति द्वारा प्राप्त शिकायत (घाट पर अवैध रूप से गुमटी लगा कर अतिक्रमण करने के सम्बंध में) के निस्तारण हेतु मौके पर पहुंच अवैध रूप से रखी हुई गुमटी को ज़ब्त कर गुमटी का सारा सामान गुमटी मालिक के सुपुर्द कर दिया गया l लंका क्षेत्र से प्राप्त शिकायत (V2 माल के सामने पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के सम्बंध में) को निस्तारित करते हुए पटरी से तमाम वेंडरों को हटवा कर पटरी खाली करवा दिया गया l

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page