वाराणसी
नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण अभियान, वसूला जुर्माना
वाराणसी: अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार आदेश से ज़ोनल वरुणापार प्रमिता सिंह, नायब तह्सीलदार प्रतिमा सिंह, प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन दल कर्नल राघवेन्द्र नाथ मौर्य, अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, यातायात पुलिस उप निरीक्षक देवा नंद बरनवाल, पुलिस QRT तथा थाना शिवपुर पुर पुलिस बल के सहयोग से संत अतुलानंद तिराहे से भोजूबीर तिराहे तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के कुछ मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: –
दुकानदारों द्वारा किए गए तमाम स्थाई (चबूतरा, साइन बोर्ड, टिन शेड इत्यादि ) /अस्थाई अतिक्रमण हटवा कर पूरे इलाके की सड़क और पटरी खाली करवाया गया।
उपरोक्त अभियान के दौरान अत्याधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों कुछ अतिक्रमित सामान ज़ब्त कर लिया गया। अतिक्रमण 24 घंटे में स्वयम से हटाने के लिये अतिक्रमण कर्ताओं को जुर्माना किया गया।
चेतगंज वार्ड 28 के पारषद संजय साहू से प्राप्त शिकायत (मार्ग में अवैध रूप से गुमटी और शेड दाल कर पटरी निर्माण में बाधा) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच अतिक्रमण कर्ता को सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमित हटाने के लिये दो दिन का समय दिया गया l
दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर भिक्षा मांगने वालों के वहां से हटने के लिये हुए घोषणा की गई।
जोनल अधिकारी दशाश्व मेध जोन संजय कुमार तिवारी के निर्देशन में इंग्लिश्या लाइन इलाके में गृह कर बकायेदारों के खिलाफ़ अभियान चलाते हुए कुल रु4,50,000/- गृह कर वसूल किया गया l
