Connect with us

वाराणसी

नगर निगम ने बकाया किराया न देने पर की दो दुकानें सील

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम द्वारा बकाया किराया न जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शहर के विश्वेश्वरगंज क्षेत्र में 81 हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर दो दुकानों को सील कर दिया गया। नगर निगम ने बाड़ा संख्या एक और दो में संजय कुमार तथा सुशील कुमार के नाम आवंटित दुकानों पर यह कार्रवाई की। इन दोनों दुकानों पर कुल 81 हजार 687 रुपये किराया बकाया था।

सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि शहर में नगर निगम की लगभग 1800 दुकानें संचालित हैं और सभी दुकानदारों को समय से किराया जमा करने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ व्यापारी भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। इसी के चलते हाल के दिनों में मलदहिया, विश्वेश्वरगंज, दलहट्टा और नया चौक क्षेत्रों की कुल दस दुकानों पर भी तालाबंदी की गई थी। सीलिंग की कार्रवाई के बाद संबंधित दुकानदारों ने 35,38,034 रुपये का बकाया किराया जमा कर दिया, जिसके उपरांत उनकी दुकानों की सील खोल दी गई।

विश्वेश्वरगंज में नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत बाड़ा नंबर एक व दो स्थित संजय कुमार और सुशील कुमार की दुकानों को सील किया गया। इन दुकानों पर लंबे समय से 81,687 रुपये किराया बकाया चल रहा था।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि सख्त रुख अपनाने का सकारात्मक प्रभाव राजस्व वसूली पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां 80 लाख रुपये की वसूली हुई थी, वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 2.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 4.37 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। इस प्रकार पिछले तीन वर्षों में किराया वसूली में करीब साढ़े पांच गुना वृद्धि दर्ज की गई है। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक छह करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page