Connect with us

वाराणसी

नगर निगम ने किया 15 बसों का चालान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी नगर निगम ने सड़क पर अतिक्रमण कर खड़ी 15 बसों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल चालान किया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा को सूचना मिली थी कि सारनाथ एवं आशापुर के मुख्य मार्गों पर होटल संचालकों द्वारा कई बसें सड़क पर खड़ी कर दी गई हैं, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इस सूचना के बाद नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अनिल यादव ने पूर्वान्ह 11 बजे यातायात पुलिस के साथ संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि लगभग 15 बड़ी बसें मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से खड़ी थीं।

मौके पर ही सभी बसों का चालान कर उन्हें हटवाया गया और मार्ग को सामान्य यातायात के लिए पुनः खोल दिया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि आगे से मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े किए गए, तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने जानकारी दी कि भेलूपुर-शंकुलधारा मार्ग पर भी इसी प्रकार अवैध वाहन खड़े होने की शिकायतें मिल रही हैं। शीघ्र ही वहां भी अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

नगर निगम की इस तत्परता से आम नागरिकों ने राहत की सांस ली और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सजगता की सराहना की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page