Connect with us

वाराणसी

नगर निगम के 60 साल पुराने जन्म-मृत्यु के अभिलेख और रजिस्टर होंगे डिजिटल, मेयर ने किया शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम में जन्म और मृत्यु के अभिलेख और रजिस्टर अब डिजिटाइज होंगे। महापौर अशोक तिवारी ने शनिवार को इसका फीता काटकर उद्घाटन किया। नगर निगम में जन्म-मृत्यु विभाग के अभिलेख अत्यंत जर्जर हाल में थे। ऐसे में इनको डिजिटाइज किया जाना बेहद जरूरी था। अभिलेखों में वर्ष 1965 से वर्ष 2020 तक के लगभग 2500 रजिस्टरों का डिजिटाइजेशन कराया जाएगा। डिजिटाइजेशन का यह कार्य कोटक महिन्द्र्रा बैंक के माध्यम से सीएसआर के अन्तर्गत कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए कोटक महिन्द्रा बैंक के साथ नगर निगम की ओर से अनुबन्ध भी किया गया है।

महापौर ने कहा कि कोटक महिन्द्रा बैंक के अधिकारी अधिकतम संसाधन बढ़ाकर इस कार्य को शीघ्रता शीघ्र पूर्ण कराये। नगर निगम की ओर से जन्म मृत्यु विभाग के डिजिटाइजेशन कार्य कराने हेतु अधिकतम तीन माह में डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मेयर ने बताया कि जन्म मृत्यु के अभिलेखों को डिजिटल रूप में परिवर्तित करना है, जिससे लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं को आसानी से और शीघ्रता से लाभ मिल सके, इससे अभिलेखों की सुरक्षा होगी तथा नागरिकों को आनलाइन सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि दशकों पुराने रजिस्टरों के डिजिटाइजेशन कर संरक्षित करने से आम नागरिकों को भविष्य में आसानी से प्रमाणपत्र समयान्तर्गत प्राप्त होगा। नगर निगम के कामकाज में सुधार होने के साथ ही नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

उद्घाटन के अवसर पर अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रदीप कुमार, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, पूर्व उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया, कोटक महिन्द्रा बैंक के एरिया मैनेजर चन्द्रप्रकाश सिंह, एरिया मैनेजर गवर्नमेन्ट बिजनेस संदीप मिश्र, उप प्रबंधक सोनल सिंह, शाखा प्रबंधक शशांक शेखर आदि रहे।

दो कूड़ाघरों का हुआ लोकार्पण –

Advertisement

मलदहिया तथा शिवपुर कूड़ाघर को आधुनिक तरीके से कूड़ा उठान की व्यवस्था हेतु पोर्टेबुल कांपेक्टर ट्रांसफर सिस्टम (पीसीटीएस) में परिवर्तित किया गया है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया। नगर में स्थित कुल 21 कूड़ाघरों में से 15 कूड़ाघरों को समाप्त कर वहां पर पोर्टेबुल कांपेक्टर ट्रांसफर सिस्टम (पीसीटीएस) में परिवर्तित कर दिया गया है। महापौर ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में नगर में स्थित शेष बचे सभी कूड़ाघरों पर (पीसीटीएस) बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसे कुछ ही दिनों में चालू कराते हुये आधुनिक तरीके से कूड़ा उठान की प्रक्रिया को लागू कर दिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page