Connect with us

वाराणसी

नगर निगम के नये पशु चिकित्सा अधिकारी होंगे डॉ. संतोष पाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम में बहुत दिनों से खाली चल रहे पशु चिकित्सा के पद पर शासन ने नगर निगम, वाराणसी में डॉ. संतोष पाल को नया पशु चिकित्सा अधिकारी तैनात किया है। डॉ. संतोष पाल इससे पहले फिरोजाबाद, नगर निगम में इसी पद पर तैनात थे।

Loading...

नगर निगम में पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.अजय प्रताप सिंह के स्थानान्तरण हो जाने के पश्चात यह पद रिक्त चला आ रहा था। डॉ. संतोष पाल ने शुक्रवार को नगर निगम में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया गया। उनके अलावा एक सहायक अभियन्ता सतीश रावत और आशीष श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक भी लखनऊ नगर निगम से स्थानान्तरित होकर वाराणसी नगर निगम में कार्यभार ग्रहण किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page