Connect with us

वाराणसी

नगर निगम का सामूहिक योग कार्यक्रम कल

Published

on

Loading...
Loading...

शहीद उद्यान बनेगा योगस्थली

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर नगर निगम, वाराणसी द्वारा शहीद उद्यान में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम ने इस विशेष दिन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

योग कार्यक्रम सुबह 5:30 बजे नगर निगम के प्रधान कार्यालय के सामने स्थित शहीद उद्यान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, सभी पार्षदगण सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे और सामूहिक रूप से योग करेंगे।

नगर निगम का उद्देश्य न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना है, बल्कि वाराणसी के नागरिकों को भी योग के लाभों से जोड़ना है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भावना को साकार करते हुए शहर में स्वास्थ्य और अनुशासन का संदेश देगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page