Connect with us

अपराध

नगर निगम का राजस्व कर्मचारी निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर निगम के राजस्व कर्मचारी बबलू कुमार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी के ऊपर वाहन स्टैंड की इलेक्ट्रॉनिक पर्ची से फर्जीवाड़ा करने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग के कर्मचारी बबलू कुमार की तैनाती इंग्लिशिया लाइन स्थित वाहन स्टैंड पर लगाई गई थी। ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों से ई पॉस मशीन के माध्यम किराया वसूलने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन राजस्व कर्मचारी को पैसों की इतनी भूख थी कि उसने इलेक्ट्रॉनिक पॉस मशीन से एक पर्ची निकालकर उसकी कई फोटो कॉपी करा लिया और वही फोटो कॉपी चालकों को देकर किराया वसूली करता था।

Loading...

आरोपी राजस्व कर्मचारी ने केवल एक पर्ची का पैसा नगर निगम खाते में जमा किया गया। जबकि फोटो कॉपी का पैसा अपने पास रखता था। वसूली गई धनराशि नगर निगम कोष में जमा न करने की जांच सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव से कराई गई। उन्होंने औचक निरीक्षण किया तो यह गड़बड़ी पकड़ी। इसके बाद आरोपी बबलू कुमार के खिलाफ नगर निगम के आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए उसे निलंबित कर दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page