Connect with us

पूर्वांचल

नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत गाजीपुर में संचालित योजनाओं, जैसे 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वंदन योजना, उपवन योजना, और नगरोदय योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से नगर पालिका और नगर पंचायतों में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने और नगर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए ताकि राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने नगर निकायों की आय के स्रोत बढ़ाने पर भी जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यालयों में केवल अधिकृत व्यक्तियों से ही कार्य लिया जाए। बाहरी व्यक्तियों द्वारा काम कराए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page