Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त शिपू गिरी द्वारा जी-20 कार्यक्रमों के दृष्टिगत शहर में कराए जा रहे कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त शिपू गिरी द्वारा वाराणसी शहर में चल रहे जी-20 इवेंट के दृष्टिगत शहर में कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण संबंधित मुख्य बिंदु निम्नवत् हैं-

जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा पर लाइटिंग झालर लगाकर सुंदरीकरण का कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में ताज होटल में जी-20 इवेंट के अंतर्गत आ रहे अतिथिगण को ठहरने की व्यवस्था एवं अन्य जानकारी का जायजा लिया गया।

इसी क्रम में संत अतुला नन्द स्कूल स्थित चौराहा का भी जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत लाइटिंग एवं पेंटिंग के कार्यों द्वारा सुंदरीकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में जी-20 कार्यक्रम के अंतर्गत संत अतुल आनंद स्कूल की दीवारों पर स्कूल के प्रबंधक से बात कर बढ़िया थीम बनाए जाने का भी विचार रखा गया।

Advertisement

जी-20 कार्यक्रम अंतर्गत एयरपोर्ट रिंग रोड के किनारे लगे गोमती, ठेला आदि दुकानों को भी अतिक्रमण मुक्त किए जाने एवं सुंदरीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए गए।

जी-20 कार्यक्रम अन्तर्गत एयरपोर्ट चौराहा फ्लाई ओवर के नीचे एवं डिवाइडरो पर लाइटिंग एवं पेंटिंग कराया जाना है।

जी-20 कार्यक्रम अंतर्गत एयरपोर्ट फ्लाई ओवर के नीचे चौराहे के पास तिकोना स्थान के पास फौव्वारा लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

जी-20 कार्यक्रम अंतर्गत एयरपोर्ट चौराहे से एयरपोर्ट एंट्री गेट तक लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित रोड है तथा विभाग से संपर्क कर रोड के दोनों तरफ के गुमटी, कच्चा निर्माण कर अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं को हटाया जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में एयरपोर्ट अथारिटी से बात कर एंट्री गेट के पास डेकोरेशन पेंटिंग का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

जी-20 कार्यक्रम अंतर्गत एयरपोर्ट एंट्री गेट के पास का डिवाइडर का सुंदरीकरण एवं डिवाइडर एवं पेड़ों पर लाइटिंग का कार्य कराया जाना है डिवाइडर कार्य हेतु पी.डब्ल्यू.डी. से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में एयरपोर्ट एंट्री गेट के दोनों तरफ ओवरब्रिज तक रोड के दोनों तरफ गोमटी, ठेला एवं कच्चा निर्माण कर अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए हैं को हटाए जाने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में हरहुआ चौराहा फ्लाई ओवर के ऊपर रेलिंग पर जी-20 का फ्लैग लगाया जाना है और रोड के किनारे का अतिक्रमण हटाते हुए लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से सुंदरीकरण एवं डिजाइन भी कराया जाना है।

इसी क्रम में चांदमारी चौराहा के पास दोनों तरफ गुमटी एवं कच्चा दुकान बनाकर अतिक्रमण किए हुए हैं को हटाया जाना है एवं चांदमारी स्थित बनाए गए नाला का जल निकासी नहीं है इस संदर्भ में महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया गया कि जल जमाव की समस्या ना हो इस हेतु वाटर लीकेज को चेक कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

जी-20 कार्यक्रम अंतर्गत चांदमारी चौराहा फ्लाई ओवर के नीचे खाली स्थान पर आवश्यकता अनुसार ब्यूकटर लगाए जाने एवं जी-20 का स्वागत गेट बनाया जाना है।

Advertisement

इसी क्रम में ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर के पास तिराहे पर भी जी-20 का स्वागत गेट बनाया जाना है साथ ही ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर तिराहे के पास का अतिक्रमण हटवाते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण से बात कर ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की दीवारो पर पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर के अंदर की दीवारों की भी पेंटिंग कराया जाना है ।

जी-20 अंतर्गत कार्यक्रम ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर के सामने पार्क में बनी ओवरहेड टैंक पर चित्रकारी कराए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त राजीव राय, मुख्य अभियंता नगर निगम मोइनुद्दीन, महाप्रबंधक जलकल राघवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन.पी. सिंह, अधिशासी अभियंता मार्ग प्रकाश अजय कुमार राम आदि अधिकारीगण साथ में मौजूद थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page