Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त ने जी 20 के तहत किया वृहद निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त शिपू गिरि द्वारा आगमी दिनों वाराणसी में होने वाले G-20 सम्मेलन के आयोजन के दृष्टिगत शहर में आ रहे डेलिगेट्स शहर के पर्यावरण एवम् वाराणसी शहर के सुंदरता को और बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया।

(1) मकबूल आलम रोड से हुकूलगंज तिराहे तक रोड के दोनों तरफ सीमेंटेड ट्री गार्ड पर पेंटिंग का कार्य कराएं जानें हेतु निर्देशित किया गया।

(2) चौकाघाट रेलवे ओवर ब्रिज के बाउंड्री वॉल एवं ब्रिज पर रेलवे से बात कर पेंटिंग का कार्य कराए जानें हेतु निर्देशित किया गया।

(3) चौकाघाट रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों साइड ढलान भूमि पर प्लांटेशन एवं फसाड लाइटिंग का कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(4) चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास ओवर ब्रिज के नीचे प्लांटेशन एवं पेंटिंग का कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

(5) चौकाघाट लकड़ी मंडी अतिक्रमण हटाते हुए नाले के पास व्यू कटर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(6) कज्जाकपुरा चौराहा से पूर्व रेलवे लाइन की बाउंड्रीवाल रेलवे द्वारा बात कर बनवाया जाना है एवं उक्त स्थल के बाउंड्री वॉल के बाहर यूरिनल की भी आवश्यकता है एवम् प्लांटेशन का कार्य कराया जाना है।

(7) कज्जाकपुरा कूड़ा घर के पास काफी गंदा सा दिखता है लोहे का व्यू कटर लगाया जाना है।

(8) कज्जाकपुरा से राजघाट जाते वक्त railway डाट पुल के इस पार स्लोप भूमि की बाउंड्री वॉल बनाए जाने, पुल के बाएं भी पेंटिंग, साफ-सफाई कराए जाने एवं प्लांटेशन का कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(9) कज्जाकपुरा से राजघाट रेलवे डाट पुल के उस पार पुल के दोनों तरफ मिट्टी,मलबे वाले भूमि का बाउंड्री वॉल बनवाया जाना एवं प्लांटेशन कराया जाना है, उक्त मलबा वाले स्थान के जमीन का चिन्हांकन कराया जाना है।

Advertisement

(10) कज्जाकपुरा से राजघाट तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बने डिवाइडर कई जगह टूटे-फूटे हैं को ठीक कराते हुए डिवाइडर के ऊपर जो टाइल्स लगे हुए हैं उनको हटाते हुए मिट्टी भरवा कर प्लांटेशन का कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(11) पीडब्ल्यूडी द्वारा गोलगड्डा तिराहे से पीली कोठी मार्ग पर भी डिवाइडर को ठीक कराने एवं उसमें प्लांटेशन का कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(12) मैदागिन चौराहा पर स्कल्पचर बनाया जाना, साइनेज बोर्ड को छोटा कराया जाना, साफ सफाई, चौराहे का पेंटिंग कराए जाने एवं फौवारा लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(13) मैदागिन चौराहे से चौक की तरफ महाराजा अग्रसेन पार्क में मिट्टी डालकर प्लांटेशन कराया जाना एवं उक्त स्थान पर से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(14) पिपलानी कटरा स्थित कबीर मठ तिराहे पर स्कल्पचर बनवाया जाना है।

Advertisement

(15) कबीर मठ तिराहे पर बनाए जा रहे यूरिनल के बाहर प्लांटेशन कराया जाना है।

(16) लहुराबीर चौराहे पर पेड़ों पर लाइटिंग कराया जाना है इसी क्रम में क्वींस कालेज के बाउंड्री वॉल पर बने चित्रकारी की पेंटिंग भी कराया जाना है।

(17) तेलियाबाग मार्ग पीडब्ल्यूडी द्वारा डिवाइडर के ऊपर बीच में लगे टाइल्स को हटाकर मिट्टी भरवाते हुए प्लांटेशन का कार्य कराया जाना है।

(18) नया वरुणापुल के पास स्लोप बनाया जाना है स्टोन पैचिंग करते हुए पेंटिंग एवम् रिक्त भूमि पर प्लांटेशन का कार्य कराया जाना है।

(19) नया वरुणापुल आर.पी. पेट्रोल पंप के सामने से होटल की तरफ जो बाउंड्री वॉल दिखाई देता है पर पेंटिंग का कार्य एवं साफ सफाई कराए जानें हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

(20) नया वरुणापुल उतरते आर.पी. पेट्रोल पम्प के बगल में रिक्त भूमि टीन शेड द्वारा कवर किया गया है को स्टील का रेलिंग लगाया जाना एवं प्लांटेशन का कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

(21) कचहरी अंबेडकर चौराहा स्थित गांधी स्टैचू को हटाकर नया गांधी जी का मूर्ति लगाया जाना है एवम् प्लांटेशन का कार्य कराया जाना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page