Connect with us

वाराणसी

नकाबपोश बदमाशों ने दरोगा समेत तीन लोगों का छीना मोबाइल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र में बुधवार की देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घंटे के भीतर दरोगा समेत तीन लोगों का मोबाइल छीनकर पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली। वहीं, लाचार मिर्जामुराद पुलिस ने पीड़ितों को बहलाते-फुसलाते हुए लूट की बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर, मोबाइल मिलने का आश्वासन देकर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया।

पहली घटना मिर्जामुराद क्षेत्र के डंगहरिया गांव के सामने नेशनल हाईवे पर हुई, जहां पल्सर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने छतेरी गांव निवासी भाजपा नेता अरुण तिवारी का मोबाइल छीन लिया। वे कछवां रोड से वाराणसी की ओर जा रहे थे। बदमाश वारदात के बाद राजातालाब की ओर भाग निकले।

दूसरी घटना भी डंगहरिया गांव के सामने ही हुई, जहाँ भदोही जिले के औराई निवासी अभिषेक श्रीवास्तव का मोबाइल पीछे से आए बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए।

तीसरी घटना रूपापुर (मिर्जामुराद) ओवरब्रिज पर हुई। प्रयागराज में तैनात दरोगा अश्विनी मौर्या मोबाइल पर बात करते हुए वाराणसी की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आए बदमाश उनका मोबाइल भी छीन ले गए।

Advertisement

तीनों पीड़ितों ने मोबाइल छिनैती की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page