Connect with us

राज्य-राजधानी

धोखाधड़ी के मामले में फंसे आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े, हरियाणा में मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

13 अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सोनीपत (हरियाणा)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ सहित 13 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला हरियाणा के सोनीपत निवासी विपुल अंतिल द्वारा मुरथल थाने में दर्ज कराया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर में पंजीकृत “ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी” के प्रमोशन से जुड़े थे। यह सोसाइटी करोड़ों रुपए लेकर फरार हो चुकी है।

सोसायटी के संचालक फिलहाल दुबई में बताए जा रहे हैं, और शिकायत के अनुसार, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ ने इस सोसाइटी के प्रचार में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं, अभिनेता सोनू सूद का नाम भी इस केस में सामने आया है, जो एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इस मामले पर कोर्ट में 25 जनवरी को सुनवाई होगी, जहां सोसाइटी के पदाधिकारियों को जवाब देना होगा।

छह साल तक जुटाए करोड़ों, फिर गायब हुए संचालक

एफआईआर के अनुसार, “ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी” ने 16 सितंबर 2016 से हरियाणा सहित कई राज्यों में काम करना शुरू किया। यह सोसाइटी बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत थी और लोगों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और आवर्ती जमा (RD) योजनाओं में निवेश करने का प्रलोभन देती थी।

Advertisement

सोसाइटी ने निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच दिया और एजेंटों को आकर्षक इंसेंटिव की पेशकश की। इस मल्टी-लेवल मार्केटिंग मॉडल के जरिए सोसाइटी ने खुद को एक भरोसेमंद वित्तीय संस्था के रूप में प्रस्तुत किया।

विपुल अंतिल, जो खुद सोसाइटी के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, उन्होंने बताया कि उन्होंने 1,000 से अधिक खातों को इस सोसाइटी से जोड़ा था। हरियाणा में सोसाइटी की 250 से अधिक शाखाएं थीं और इसमें 50,000 से ज्यादा निवेशक शामिल थे।

निवेशकों का भरोसा तोड़कर हुआ बड़ा घोटाला

शिकायतकर्ता ने बताया कि सोसाइटी ने 2016 से 2023 तक सही तरीके से काम किया और निवेशकों को समय पर मैच्योरिटी राशि का भुगतान किया। लेकिन इसके बाद सोसाइटी ने निवेशकों का पैसा लौटाना बंद कर दिया।

Advertisement

एजेंटों को उनका इंसेंटिव रोक दिया गया और निवेशकों को उनकी मैच्योरिटी राशि के लिए टालमटोल किया गया। सोसाइटी के अधिकारियों ने सिस्टम अपग्रेडेशन का बहाना बनाकर समय मांगा। बाद में, सभी अधिकारी दफ्तर पर ताला लगाकर फरार हो गए।

कैसे सामने आया मामला ?

जब निवेशकों ने सवाल उठाना शुरू किया, तो अधिकारियों ने संपर्क करना बंद कर दिया। सोसाइटी के दफ्तरों पर पहुंचे लोगों को वहां ताले मिले। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सोनीपत पुलिस ने एफआईआर में श्रेयस तलपड़े, आलोक नाथ, सोनू सूद और 10 अन्य लोगों के नाम शामिल किए हैं। इन पर धारा 316(2), 318(2), (4) बीएमएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में फिल्मी सितारों की भागीदारी ने ध्यान खींचा है। शिकायत के अनुसार, श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ ने सोसाइटी के प्रचार में मदद की थी। वहीं, एक कार्यक्रम में सोनू सूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अब यह मामला कोर्ट में है, जहां 25 जनवरी को सुनवाई होगी। निवेशक और एजेंट, जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई इस सोसाइटी में लगाई थी, अब न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page