Connect with us

अपराध

धोखाधड़ी के प्रकरण मे वांछित अभियुक्त सारनाथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Published

on

वाराणसी। अपराधियों पर नियंत्रण रखने एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0375/2022 धारा 419/420/467/468 नादवि थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद निवासी मकान संख्या सा 9/36 घुरहूपुर, थाना सारनाथ, जिला वाराणसी को आज सिहपुर रिंगरोड से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa