Connect with us

चन्दौली

धूमधाम से मना नर्सिंग की जननी का जन्मोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। विश्व नर्सिंग दिवस के अवसर पर सोमवार को एम.डी. नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, सकलडीहा रोड, चंदौली में एएनएम और जीएनएम के छात्र-छात्राओं ने नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को साक्षी मानकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कॉलेज के चेयरमैन डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें प्रत्येक जीवन को बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित होना चाहिए।

Loading...

इस अवसर पर सुमन सिंह, संतोष यादव, अभिषेक, प्रीति मौर्या, यमन सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अनुपम, काजल मौर्य, आंचल मौर्य, दिव्या, विनीता गुप्ता, शिवम यादव, रोहित यादव, धर्मेंद्र, सोनी आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page