Connect with us

गाजीपुर

धूमधाम से मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के कासिमाबाद चौराहा, जहुराबाद विधानसभा में राष्ट्रीय महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहुराबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ज्ञान प्रकाश सिंह और मंसूर मिसाल, जेडी उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से केक काटा और एक दूसरे को खिलाया।

कार्यक्रम में जिला महासचिव और जहुराबाद विधानसभा प्रभारी सतीश उपाध्याय ने प्रियंका गांधी की सेवा और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “प्रियंका गांधी आज के नौजवानों के लिए प्रेरणा, महिलाओं की उम्मीद, किसानों के लिए हौसला और बेरोजगारों के लिए उम्मीद की एक किरण हैं। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। हमें विश्वास है कि वे वंचितों के अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेंगी और देश को प्रगति की राह पर ले जाने के प्रयास करती रहेंगी।”

Loading...

कार्यक्रम में विभूति राम, सूचना विभाग के शेषनाथ दुबे, शंभू राम, विंध्याचल कुशवाहा, भुसावर डब्लू वर्मा, परीक्षा कनौजिया, सुरेंद्र राम और अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page