गाजीपुर
धूमधाम से मनाया गया गौरव का प्रथम जन्मोत्सव

गाजीपुर। सादात ब्लॉक के बहरियाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम सभा भाला बुजुर्ग रायपुर में बुधवार को हर्षोल्लास के बीच जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर सिंह व उनकी पत्नी अनीता सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह के प्रथम जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही पारंपरिक और भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि गौरव कुमार सिंह का नामकरण हथियाराम पीठासीन स्वामी भवानी नंदन महाराज जी द्वारा किया गया था। परिवार का मानना है कि यह संतान सिद्धपीठ सिद्धिदात्री मां बुढ़िया माई की असीम कृपा का परिणाम है।
जन्मोत्सव कार्यक्रम उनके दादा जगदीश सिंह एवं चाचा चंद्रजीत सिंह के आंगन में आयोजित हुआ। पिता चंद्रशेखर सिंह एवं माता अनीता सिंह ने भारतीय संस्कृति और परंपरा का पालन करते हुए दीप प्रज्वलन, रोली व अक्षत से पूजन कर केक काटा और उत्सव की शुरुआत की।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित लोगों सहित परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोजपुरी गीत और सोहर गाकर गायक कलाकारों ने समा बांध दिया। उत्सव के उपरांत भव्य भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी अतिथियों ने सम्मिलित होकर प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया।
आये हुए सभी आगंतुकों का चंद्रशेखर सिंह एवं उनके परिजनों ने आदरपूर्वक स्वागत एवं सत्कार कर समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।