Connect with us

मिर्ज़ापुर

धुरकर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला झुलसी, ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से पशुओं के लिए हरा चारा काटकर लौट रही महिला 11 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत उसे मंडलीय अस्पताल मीरजापुर पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय क्रीती पाल पत्नी चंदन, निवासी धुरकर, खेत से हरा चारा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में नीचे लटक रहे हाई वोल्टेज तार से उसके सिर पर रखा चारा स्पर्श कर गया, जिससे करंट पूरे शरीर में फैल गया और वह मौके पर ही गिर पड़ी। राहगीरों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी।

Loading...

परिवारजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए।ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लगातार भारी पड़ रही है। कई गांवों में खुले और लटकते तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। इससे पहले भी नदीहार और खोराडीह गांव में इसी तरह के हादसे में दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि चंदनपुर में ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से दो दुधारू भैंसों की मौत हो गई थी।

मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मड़िहान राहुल मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और मुआवजे का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि पीड़िता को उचित सहायता मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page